सतना:सतना साइक्लिंग क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च को एक भव्य साइकिल रैली का सफल आयोजन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे होटल भरहुत , सिविल लाइंस, सतना (कोठी रोड) से हुई। रूट में पशुपतिनाथ मंदिर, सिया रिजॉर्ट आदि प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी। 10 मिनट के ब्रेक के बाद प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस लौटे और रैली का समापन होटल पार्क, रीवा रोड पर हुआ।
इस कार्यक्रम का थीम *”Give to Gain”* था, जो महिलाओं को समय, कौशल, संसाधन और अवसर देने से समुदाय की समग्र उन्नति पर जोर देता है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नमामी सोनकिया ने आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा, कि “महिलाओं के स्वास्थ्य, वेलनेस और शिक्षा का समर्थन करना सुनिश्चित करता है कि वे फल-फूल सकें, क्योंकि ये मूलभूत तत्व व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक हैं.
सतना साइक्लिंग क्लब की महिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन जैन ने कहा, कि अपना समय, कौशल और ज्ञान देकर अन्य महिलाओं को सशक्त बनाना एक सहायक समुदाय का निर्माण करता है और भावी महिला नेताओं के उदय को तेज करता है।”विशेष अतिथि डॉ. सारिका कालरा ने कहा, कि “सच्ची समानता सहयोग से प्राप्त होती है—जब व्यक्ति और संगठन महिलाओं को संसाधन, दृश्यता और अवसर प्रदान करते हैं, तो पूरा समुदाय लाभान्वित होता है।”
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा सोइन और श्रीमती जागृति सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सतना साइक्लिंग क्लब के सचिव वीरेंद्र रावल ने किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों, ट्रैफिक पुलिस, मीडिया, होटल पार्क के स्टाफ, जीवन ज्योति अस्पताल, दाताओं, जायंट्स क्लब स्मार्ट सिटी तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया
