आजाद नगर में युवती से की अभद्रता, एरोड्रम क्षेत्र में पति पर मारपीट के आरोप

इंदौर: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और अभद्रता के दो मामले सामने आए. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि पुराने विवाद के चलते कुछ लोग उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे. भाई की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की.

युवती का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े भी खींचे गए. उसने बताया कि उसकी मां बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया. घटना के बाद वह अपने भाई के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप पाटीदार और गणपति पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की. इसी तरह का दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा का है.

यहां रहने वाली रंजना, जो पेशे से आर्टिस्ट हैं, ने अपने पति कमलेश नामदेव पर मारपीट का आरोप लगाया है, महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर बेटे के साथ थीं, तभी पति ने कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई. बात बढ़ने पर उसने अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और बाहर भी मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी हाथापाई की गई. पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है.

Next Post

धारदार चाकू के साथ युवक पकड़ा

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ पकड़ा है. मामला उस समय सामने आया जब क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक […]

You May Like