ससुराल पक्ष की क्रूरता से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या 

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत भानतलैया क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में पुलिस ने पति , सास और दो जेठ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई कि पति बेहरमी से पीटता था। भूखा रखता था‌। जेठ गंदी नजर रखता था‌ जबकि सास व दूसरा जेठ प्रताड़ना देता था।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती शालू उर्फ शालिनी सोनकर का विवाह वर्ष 2018 में मोहित उर्फ कंजा सोनकर के साथ हुआ था। शालू एक खुशहाल घर का सपना लेकर ससुराल आई थी, लेकिन वहां उसे सिर्फ प्रताड़ना मिली। 15 फरवरी की दोपहर जब शालू ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी थी।

मर्ग जांच के दौरान चोंकाने वाले खुलासे हुए। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि पति मोहित शराब का आदि था, जो आए दिन शालू को बेरहमी से पीटता था और उसे खाना तक नहीं देता था। मृतिका के जेठ संजू सोनकर पर आरोप है कि वह शालू पर बुरी नियत रखता था और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता था। सास बेबी सोनकर लगातार पैसों की मांग कर उसे प्रताड़ित करती थी, वहीं जेठ बंटी सोनकर आए दिन गाली-गलौज कर उसे घर से निकल जाने के लिए मजबूर करता था। ससुराल पक्ष के अत्याचारों से तंग आकर ही शालू ने आत्मघाती कदम उठाया था। आरोपियों द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मजबूर (दुष्प्रेरण) किया गया, जिसके आधार पर पति मोहित, सास बेबी, जेठ संजू और बंटी सोनकर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Next Post

बीएसएफ इंस्पेक्टर के सूने घर में लाखों की चोरी

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ब्राह्मणपुरा में चोरों ने बीएसएफ भिलाई में पदस्थ इंस्पेक्टर के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार राहुल कुररिया (36) भिलाई में बीएसएफ निरीक्षक हैं, 27 फरवरी को 6 दिन की छुट्टी […]

You May Like