राज्यपाल से मिले सीएम डॉ यादव, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और नीतिगत निर्णयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राजभवन सूत्रों के अनुसार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के सर्वांगीण विकास, कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Next Post

वेस्टइंडीज को हराकर भारत टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में

Sun Mar 1 , 2026
कोलकाता, 01 मार्च (वार्ता) संजू सैमसन (नाबाद 97) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार गेंदें शेष रहत पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार […]

You May Like