पाकिस्तान: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, 9 की मौत, 12 घायल

कराची, 01 मार्च (शिन्हुआ/वार्ता) दक्षिण सिंध प्रांत के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर रविवार को आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोग मारे गये हैं और 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार, दूतावास के बाहर झड़पें तब शुरू हुईं, जब प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। बचाव दल ‘1122 सिंध’ के प्रवक्ता हसन उल हसीब ने शिन्हुआ को बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से कई की हालत गंभीर है।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल यह अब भी अनिश्चित है कि गोली किसने चलायी। आगे कहा कि अधिकतर घायलों को गोलियां लगी हैं, जबकि कुछ लाठीचार्ज में घायल हुए हैं। ‘एधी बचाव सेवा’ के बयान के अनुसार, स्थिति नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत पर दिल्ली, लखनऊ और जम्मू में विरोध प्रदर्शन

Sun Mar 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिका-इजरायल हमलों में मारे जाने के बाद रविवार को दिल्ली, लखनऊ और जम्मू के कुछ हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हुए। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like