
रीवा। मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत देवर भाभी बाइक में सवार होकर हनुमना से अपने गांव नाउन कला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम मुरैठा के पास सडक़ पर बने ब्रेकर पर अचानक बाईक में ब्रेक लगाने के कारण पीछे बैठी महिला बाईक से उछाल कर गिर गई वहीं बाइक चला रहे देवर को भी चोट आई है. घटना के बाद दोनों घायलों हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया महिला की हालत गंभीर होने के कारण रीवा रेफर किया गया इस दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार मृतिका मीरा साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी नाउनकला अपने देवर बाइक चालक रामजी साकेत के साथ हनुमना गई हुई थी. जहां से वापस देवर और भाभी बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान सडक़ पर अचानक दिखे ब्रेकर के पास देवर ने झटके से बाइक में ब्रेक लगा दिया जिससे भाभी सडक़ पर जा गिरी और देवर भी अनियंत्रित बाइक लेकर सडक़ पर गिर गया था. इस सडक़ हादसे में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए रीवा रीवा भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया है.
