अनियंत्रित आयशर ने कुचला, ट्रैक्टर हेल्पर की मौत

जबलपुर। सिहोरा मझौली बाईपास पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर के हेल्पर की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पहिए में हेल्पर हवा चेक कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटनी निवासी गिरीश यादव ड्राइवर है जो अपने हेल्पर महिपाल सिंह गौड़ पिता जोहर सिंह निवासी सलैया खुर्द के साथ सुबह करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर में भूसा लादकर परियट जा रहे थे। मझौली बाईपास के पास ट्रैक्टर रोककर हेल्पर महिपाल सिंह टायर की हवा चेक करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित आयशर ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिपाल सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आयशर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

दो घरों में बमबाजी 

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर। घमापुर क्षेत्र के सरकारी कुआं इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए बमबाजी की। हमले में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के सामान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार श्रीमती अंजू राजपूत (35) ने […]

You May Like

मनोरंजन