दो घरों में बमबाजी 

जबलपुर। घमापुर क्षेत्र के सरकारी कुआं इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए बमबाजी की। हमले में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर के सामान को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के अनुसार श्रीमती अंजू राजपूत (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 11:45 बजे वह अपने परिवार के साथ सो रही थीं। तभी अचानक घर के अंदर बम फटने की जोरदार आवाज आई। जागकर देखने पर पता चला कि बम के धमाके से दरवाजे का पर्दा जल गया है और दीवार पर लगी फोटोफ्रेम टूट गई है। पीड़िता जब परिवार के साथ घर के बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि क्षेत्र का बदमाश अनुज गुप्ता उर्फ मेवा वहां मौजूद था। आरोपी ने अंजू की जेठानी के मकान पर भी एक बम फेंका। जब अंजू ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

Next Post

किसानों की आवाज़ को मजबूती देने का संकल्प, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को हल भेंट कर किया सम्मान

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेश के किसानों की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें परिश्रम, संघर्ष और खेती-किसानी के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हल भेंट किया गया। कांग्रेस नेताओं ने […]

You May Like

मनोरंजन