प्रशांत अग्रवाल बने छतरपुर के नए एसडीएम

छतरपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अनुविभागीय अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाई जा सके।

आदेश के अनुसार प्रशांत अग्रवाल को छतरपुर अनुभाग का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं विशा माधवानी को राजनगर अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा छतरपुर के पूर्व एसडीएम अखिल राठौर को कलेक्ट्रेट कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जहां वे अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों में गति लाना, कानून-व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करना और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

Next Post

दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 30 लाख की ठगी

Tue Feb 24 , 2026
इंदौर/महू. जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये ऐंठने का मामला महू क्षेत्र से सामने आया है. आरोपियों ने ग्राम आंबा चंदन स्थित एक जमीन को अपनी बताकर प्लॉट का सौदा किया और फर्जी कॉलोनी विकसित करने का झांसा देकर पीड़ित से करीब 30 लाख 91 हजार 600 रुपये […]

You May Like