आज बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा, बुधवार रात निकला मशाल जुलूस

भोपाल। राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान के चलते आज शहर के अधिकांश बैंकों में कामकाज ठप रहने की संभावना है। श्रमिक संगठनों और बैंक यूनियनों ने हड़ताल को समर्थन देते हुए ग्राहकों को पहले ही सतर्क रहने की अपील की है। हड़ताल से नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

इसके पहले बुधवार रात विभिन्न ट्रेड यूनियनों और बैंक कर्मचारियों ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने, बैंक निजीकरण पर रोक लगाने, आउटसोर्सिंग बंद करने और पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा व अन्य योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा लाभ लागू करने की भी मांग की गई।

यूनियनों का कहना है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हड़ताल के कारण आम उपभोक्ताओं को असुविधा होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Next Post

सड़क सुरक्षा: नए ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित, तत्काल बैरिकेडिंग और संकेतक लगाने के आदेश

Thu Feb 12 , 2026
इंदौर:शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय तेज से करें. चिन्हित स्थानों पर अस्थाई और स्थाई दोनों तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं तुरंत की जाए. उक्त बात कलेक्टर ने आज सड़क निर्माण और यातायात से संबंधित विभागों के बैठक में कही.आज कलेक्टर कार्यालय में ब्लैक स्पॉट […]

You May Like