
सारनी।मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा सारनी ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शाखा अध्यक्ष एएन सिंह, उपाध्यक्ष सोमलाल पाल ने बताया पेंशन गारंटी और महंगाई भत्ता की मांग को लेकर समूचे मध्यप्रदेश में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद रैली के रूप में पेंशनर्स मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा। इस अवसर पर शाखा सचिव डीडी देशमुख, महेन्द्र सिक्केवाल, ओम शिव पवार, ज्ञानेश्वर पाटिल, हाजी महमूद, माथुर सिंह रघुवंशी, शैलेन्द्र वागद्रे, अंबादास सुने, समेत अन्य पेंशनर्स उपस्थित थे।
