नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर भोपाल में चर्चा

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में राजधानी भोपाल के होटल लेक व्यू अशोक में नई शिक्षा नीति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लेकर नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों से नीति के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में नीति के क्रियान्वयन, शिक्षण पद्धतियों में बदलाव, डिजिटल शिक्षा तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों को नई शिक्षा नीति की रूपरेखा से अवगत कराना और उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव साझा करना है।

Next Post

बर्राई के सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष तोमर और मंत्री उदय प्रताप सिंह, विद्यार्थियों से किया संवाद

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल के बर्राई स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने […]

You May Like