होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) होम्बले फिल्म्स की ऋषभ शेट्टी स्टारर कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर लोगों की उत्सुकता 2022 में रिलीज हुई कंतारा की जबरदस्त सफलता से जुड़ी है। ऐसे में अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

कंतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने ट्रेलर में ज़्यादा राज नहीं खोले हैं, लेकिन उन्होंने एक रहस्य जरूर बनाए रखा है। इस प्रीक्वल के चारों ओर बना यही सस्पेंस फैन्स के बीच जिज्ञासा बढ़ा रहा है कि आखिर मेकर्स इस फिल्म में क्या नया दिखाने वाले हैं।

होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।यह फिल्म दो अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

 

 

Next Post

कुरकुरे ने 25 साल पूरे होने पर लॉन्च किया ज्वार पफ्स

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) पेप्सिको इंडिया के देसी स्नैक ब्रांड कुरकुरे ने अपनी 25वीं सालगिरह पर सोमवार को ‘कुरकुरे ज्वार पफ्स’ पेश किये। यह मोटे अनाज आधारित स्नैक्स की श्रेणी में उसका पहला उत्पाद है। यह तला हुआ नहीं बल्कि बेक किया हुआ है जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर […]

You May Like