महाराष्ट्र: अमृता पुजारी का सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन

कोल्हापुर, 15 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की महिला पहलवान महाराष्ट्र केसरी विजेता अमृता शशिकांत पुजारी का चयन जॉर्डन में 22 से 30 जून तक होने वाली सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

एक बयान में कहा गया कि इस जिले की कागल तहसील के मुरगुड में सदाशिवराव मांडलिक राष्ट्रीय साई कुश्ती परिसर की खिलाड़ी अमृता राज्य से भारतीय कुश्ती टीम के लिए चुनी गई एकमात्र महिला पहलवान हैं।

दिल्ली में आयोजित चयन परीक्षा में, अमृता का चयन 72 किलोग्राम समूह में हुआ और उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों को हराया।

Next Post

देश के दिग्गज खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का निधन

Sat Jun 15 , 2024
नई दिल्ली 15 जून (वार्ता) देश के जाने माने वरिष्ठ खेल पत्रकार और न्यूज एजेंसी यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यूएनआई) के खेल संपादक के पद पर रहे हरपाल सिंह बेदी का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। परिजनो के अनुसार श्री बेदी […]

You May Like