गोखनेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में लूट का प्रयास, बुजुर्ग पंडित और सेवक पर किया जानलेवा हमला

इंदौर: देहात क्षेत्र सिमरोल स्थित गोखनेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में आधी रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया. चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने 82 वर्षीय बुजुर्ग पंडित बालमुकुंद आचार्य और आश्रम सेवक लालसिंह उर्फ मौसा पर डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना ग्राम शिवनगर की हैं, देर रात करीब 11:45 बजे सेवक लालसिंह किचन में सो रहे थे, तभी 3–4 नकाबपोश बदमाश आश्रम में घुसकर सामान खंगालने लगे.

शोर मचाने और पकड़ने की कोशिश करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. आवाज सुनकर बाहर आए बुजुर्ग पंडित पर भी बदमाशों ने डंडों से वार किए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मामले में सिमरोल पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही क्षेत्र में सक्रिय कंजर-पारधी गिरोह की भूमिका और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Next Post

राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात सुधार को लेकर व्यापारियों संग बैठक, कई अहम फैसले

Sun Feb 8 , 2026
इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व नगर निगम अधिकारियों ने राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की. आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने करते हुए बताया कि बैठक में सराफा एसोसिएशन, शीतलामाता बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा […]

You May Like