लंदन हिथ्रो के लिए दैनिक उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सोमवार को लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी ने अपने परिचालन के 19 साल पूरे होने के मौके पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसकी योजना 26 अक्टूबर 2025 से ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू करने की है। अभी यह नहीं बताया गया है कि भारत के किस शहर से यह उड़ान शुरू की जायेगी।

कंपनी इस मार्ग पर बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों का परिचालन करेगी। वह चालू वित्त वर्ष में पाँच नये ड्रीमलाइनर विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने वाली है। ये विमान नॉर्स एटलांटिक एयरवेज से डैम्प लीज पर ले रही। डैम्प लीज के तहत पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी मरम्मत और रखरखाव की सुविधा के साथ पायलट भी मुहैया कराती है जबकि केबिन क्रू पट्टे पर विमान लेने वाली कंपनी का होता है।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने 19 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि अब तक की यात्रा पर कंपनी को गर्व है और उम्मीद जतायी कि एयरलाइंस आने वाले समय में देश और विदेश में यात्रियों के दिलों को जीतना जारी रखेगी।

 

 

Next Post

चिटफंड घोटाले में एक निजी फर्म का निदेशक गिरफ्तार

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड घोटाला मामले में 2018 से गिरफ्तारी से बच रहे एक निजी फर्म के निदेशक को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार गंगाधरन उर्फ जी. शिवकुमार के रूप में हुई है, जो राइटमैक्स टेक्नोट्रेड […]

You May Like

मनोरंजन