शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में शराब के नशे में हुए विवाद में दो युवकों ने अपने साथी की जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक राजन उर्फ राजेंद्र वंशकार अपने दोस्तों भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था।
शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो बाद में और बढ़ गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने राजन पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में राजन की मौत हो गई। आज सुबह सड़क किनारे राजन का शव मिला, जिसे पत्थर से कुचला गया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
