मां का ऑपरेशन कराने गया पति, घर में पत्नी ने लगा ली फांसी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चंद्रलोक परिसर मानेगांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम उस वक्त उठाया जब उसका पति मां का ऑपरेशन कराने अस्पताल गया था। जब वापिस लौटा तो पत्नी फंदे पर झूलती मिली।पुलिस ने बताया कि शक्ति सिंह ठाकुर 41 वर्ष निवासी चंद्रलोक परिसर मानेगांव ने सूचना दी कि वह डीएससी नालंदा बिहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। छुट्टी लेकर अपने घर चंद्रलोक परिसर मानेगांव रांझी आया है।

मॉ दुर्गा देवी को ऑख का आपरेशन कराने विजन हास्पिटल राईट टाउन जबलपुर लेकर गया था तभी उसकी पत्नी लता कुमारी 33 वर्ष ने पंखे से चुनरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठा इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। पुलिस पति और अन्य रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर महिला ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की है‌।

Next Post

इंदौर-मुंबई रूट पर तेजस ट्रेन के फेरे एक माह और बढ़े

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर: इंदौर-मुंबई रेल रूट पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे एक माह के लिए और बढ़ा दिए हैं. अब यह ट्रेन 28 फरवरी तक संचालित की जाएगी. रेलवे के इस फैसले से दोनों शहरों के बीच सफर करने […]

You May Like

मनोरंजन