कई जगह ढहाए गए अतिक्रमण  

जबलपुर। अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ शनिवार को निगम की जेसीबी अलग-अलग इलाकों में चली। इस दौरान बड़ी तादाद में अवैध अतिक्रमणों को ढहाया गया। कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविंद शाह एवं अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। अभियान की शुरुआत बाजनामठ और जेडीए कॉलोनी गार्डन से हुई, जहाँ पूर्व से चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पार्कों और गार्डन की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही गोल बाजार, छोटी लाइन फाटक से लेकर रामपुर चौक तक सघन अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराए गए। वहीं एचडीएफसी बैंक गोलबाजार के पास बैंक के बाजू स्थित कंजरवेंसी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

हनुमानताल, तिलवारा में भी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा हनुमानताल तालाब के किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अनवर के बाड़े को पूरी तरह खाली कराया गया। चितरंजन दास वार्ड में शासकीय भूमि पर चोरी-छिपे किए जा रहे अवैध निर्माण को मौके पर पहुँचकर रुकवा दिया गया। तिलवारा में कम्युनिटी शौचालय के पास किए गए अस्थाई कब्जों को हटाकर रास्ता साफ किया गया।

मुनादी कर दी गई सख्त चेतावनी

अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि कार्रवाई के साथ-साथ निगम प्रशासन ने जन-जागरूकता और चेतावनी का सहारा भी लिया। तीन पत्ती, सिविक सेंटर, शास्त्री ब्रिज और मालवीय चौक जैसे व्यस्ततम इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी की गई। व्यापारियों और नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, अन्यथा भारी चालानी कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। कार्यवाही के समय सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत सहित दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

लगेगा निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं ग्वालियर जिले की अध्यक्षा रेखा गंभीर ने बताया कि संगठन की ग्वालियर इकाई द्वारा माघ पूर्णिमा पर आज 1 फरवरी रविवार को जनहित में निःशुल्क ज्योतिष, वास्तु, अंक ज्योतिष द्वारा कैरियर चयन, रोजगार, व्यापार, विवाह ,शनि साढ़ेसाती, कालसर्प योग, […]

You May Like