दमोह: जिले में 24 घंटे के भीतर सर्पदंश और करंट की घटनाओं में पांच लोगों की मौत से शोक का माहौल है।सर्पदंश से तीन की मौत कुम्हारी थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी 11 वर्षीय भूरा आदिवासी, पिता बाबू आदिवासी को सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।नोहटा थाना के बनवार चौकी अंतर्गत झलौरी गांव की 11 वर्षीय आरती रैकवार, पिता पूरन रैकवार की भी सर्पदंश से मौत हो गई। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी गांव निवासी 40 वर्षीय तुलसा रानी, पति बलिराम को सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
करंट लगने से दो की मौत
देहात थाना क्षेत्र के करैया झागरी निवासी 19 वर्षीय शिवम गुप्ता, पिता अतुल गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।भदौली निवासी 53 वर्षीय भोग सिंह, पिता अर्जुन सिंह की भी करंट की चपेट में आने से मौत हुई। उन्हें भी जिला अस्पताल लाया गया था।लगातार हो रही इन घटनाओं से परिजनों में शोक व्याप्त है।
