33 केवी लाइन से करंट लगने पर मजदूर गंभीर घायल

कटनी: आज 31 जनवरी को विश्राम बाबा स्थित सुधार न्यास कॉलोनी मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए पूर्व में ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन एमपीईबी एवं संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी दौरान लाइन के संपर्क में आने से एक मजदूर को करंट लग गया, जिससे वह तत्काल जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह 33 केवी लाइन घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवासरत हैं। इसके बावजूद लाइन को अब तक कॉलोनी से बाहर शिफ्ट नहीं किया गया, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से हाईटेंशन लाइन को कॉलोनी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कराया जाए,लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए,ताकि भविष्य में किसी और बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Next Post

खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, कॉलोनी में मातम

Sat Jan 31 , 2026
टीकमगढ़: शहर के मध्य स्थित शिवनगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम एक हृदय विदारक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते समय पास ही स्थित एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में गिर गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद […]

You May Like