कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी आए, ब्लॉक अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

ग्वालियर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज सुबह ग्वालियर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटवारी का आज दिनभर शहर में व्यस्त कार्यक्रम है। पटवारी वंदे भारत एक्सप्रेस से सुबह 9ः40 बजे ग्वालियर आए। स्टेशन पर कांग्रेसजन ने उनका स्वागत कर अगवानी की।

स्टेशन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ग्वालियर संभाग के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने मेला ग्राउंड के पीछे स्थित ग्रैंड क्रिस्टल बैंक्विट हॉल पहुंचे जहाँ ने पटवारी ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित कर संगठन को मजबूत करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। दोपहर में पटवारी सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौजूद रहेंगे तो शाम को शिवपुरी लिंक रोड पर कुशवाह समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Next Post

सीएम योगी के 'कालनेमी' वाले बयान पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; पूछा- 12 साल में क्यों नहीं रुकी गौ हत्या?

Fri Jan 23 , 2026
प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कालनेमी’ वाले बयान ने प्रयागराज माघ मेले में आध्यात्मिक विवाद को राजनीतिक रंग दे दिया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कालनेमी कौन है, यह अब देश की जनता को साफ समझ आ गया है। […]

You May Like