खंडवा में बीएलओ से अभद्रता पर सहायक ई-गवर्नेंस अधिकारी बर्खास्त

खंडवा। एसआईआर कार्य के दौरान महिला बीएलओ एवं उनकी टीम से अभद्रता करने के मामले में नगर निगम खंडवा के सहायक ई-गवर्नेंस अधिकारी अंकित पंवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर निगम आयुक्त द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार एसआईआर कार्य के दौरान जसवाड़ी रोड क्षेत्र के लिए अंकित पंवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। ओटीपी लेने की प्रक्रिया को लेकर पंवार और बीएलओ के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद बीएलओ ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने अंकित पंवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय जांच प्रारंभ की। जांच समिति ने उन्हें 13 जनवरी को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। उपस्थित न होने पर प्रशासन द्वारा 16 जनवरी को सुबह 11 बजे पुन: तलब किए जाने के बावजूद उन्होंने निर्धारित समय में लिखित जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जांच में यह भी सामने आया कि पंवार ने अपनी संविदा नियुक्ति की शर्त क्रमांक 11 एवं 14 का उल्लंघन किया है। जांच समिति की अनुशंसा पर 19 जनवरी की दोपहर बाद से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने की कोशिश करता था, जिसे प्रशासन ने अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त कार्रवाई की है।

Next Post

पुराने शहर को मिली नई सांस: अतिक्रमण हटते ही लौट आई बाजारों की रौनक

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। राजधानी के पुराने शहर में नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाया, जिससे व्यस्त बाजारों को नई पहचान मिल गई है। चौक बाजार, लखेरापुरा, लोहा बाजार, इब्राहिमपुरा, सोमवारा सहित प्रमुख इलाकों को अतिक्रमण मुक्त किए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।