
ब्यावरा। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंसनर महासंघ द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों की 9 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में रखी गई मांगों में म.प्र. राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 (6) ए के तहत छत्तीसगढ़ राज्य से सहमति की बाध्यता समाप्त करने, केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय अधिकारी, कर्मचारी एवं पेंशनर्स को स्वीकृति दिनांक से डीए, डीआर प्रदान करने, 65 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाये, पेंशनर्स की मृत्यु उपरांत एक्सग्रेसिया रुपये 50 हजार रुपये प्रदान करने प्रावधान किया जाये. छटवें वेतनमान का 32 माह के एवं सातवें वेतनमान के 27 माह के ऐरियर का भुगतान किया जाये आदि मांगे शामिल है.
इस दौरान संगठन के जिला संयोजक बापू सुमन, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना सहित महासंघ के पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे.
