BSF अकादमी भोपाल में 44 प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

भोपाल: सशस्त्र सीमा बल अकादमी, चंदुखेड़ी भोपाल में आज 30वें सहायक कमांडेंट (सीधी भर्ती) एवं 13वें सहायक कमांडेंट (सीमित विभागीय भर्ती) बैच के कुल 44 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय सिंघल, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अकादमी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

परेड निरीक्षण के उपरांत सशस्त्र सीमा बल के बैंड की मधुर धुनों पर टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इसके पश्चात प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज एवं सशस्त्र सीमा बल ध्वज की उपस्थिति में संविधान को साक्षी मानते हुए शपथ दिलाई गई।समारोह को संबोधित करते हुए उपमहानिरीक्षक एवं कार्यवाहक निदेशक बलराम सिंह जसवाल ने प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30वें सीधी भर्ती बैच को 52 सप्ताह तथा 13वें सीमित विभागीय बैच को 28 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम अधिकारी के रूप में तैयार किया गया।
मुख्य अतिथि संजय सिंघल ने परेड के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों को बल की गरिमा के अनुरूप कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

Next Post

मप्र में मावठे के संकेत: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ठंड के लौटने के आसार

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मावठे यानी हल्की बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आसपास सक्रिय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आगामी दिनों में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ इस बदलाव की मुख्य […]

You May Like