मवेशी के मिले अवशेष, लोगों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। नारियलखेड़ा में मवेशी के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने शनिवार को नाराजगी जाहिर की. शनिवार को गौतम नगर थाना पुलिस से तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई. मामले त्वरित कार्रवाई हो इसके लेकर लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया.

मिली जानकारी के मुताबिक गोलघर मैदान के पास मवेशी की कटी गर्दन के साथ अन्य अवशेष देखे गए. इस पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जाहिर की. लोगों ने अवशेषों की अर्थी निकाली और थाने पहुंचे. मामले में पुलिस कार्रवाई करने की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया. थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एटीएम काटकर चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एटीएम मशीन काटकर चोरी करने वाले एक अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी इससे पहले मध्यप्रदेश के नीमच जिले सहित हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी वारदात कर चुके हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से […]

You May Like