भोपाल: पावन पर्व लोहड़ी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व समृद्धि, उल्लास और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं और समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की।
