
छिंदवाड़ा। वन विभाग इन दिनों वन्यप्राणियों की गणना का कार्य कर रहा है। यह कार्य रोजाना ही अल सुबह से शुरू हो जाता है। जहां वनकर्मी कई किलोमीटर दूर तक चल वन्यप्राणियों के साक्ष्य एकत्र करते है । शुक्रवार के दिन भी वन अमला तामिया के सतपुड़ा के घने जंगलों में वन्यप्राणियों की गणना कर रहा था। तभी नाकेदार और उसके अन्य साथीयों को तामिया रेंज के एक प्रसिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में बाघिन अपने तीन शावकों के साथ विचरण करते हुए नजर आई। जिसके बाद तत्काल स्टाफ ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचकर वन अमले ने निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल जिस जगह बाघिन की चहलकदमी नजर आई , वह स्थान आबादी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसके बाद विभाग ने इस स्थान पर वन विभाग की एक टीम को तैनात कर दिया है। बता दे कि तामिया से लगे सतपुड़ा के घने जंगलों में वन्यप्राणियों का मूवेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे मिलाकर अब तामिया रेंज में दो से तीन स्थानों पर तेंदुआ व बाघिन की उपस्थिति देखी जा रही है। उल्लेखनीय हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व ही तामिया रेंज में एक तेंदुए ने एक साथ 5 बकरियों को अपना निशाना बनाया था। जिसके बाद वन अमले ने आस पास के क्षेत्रों में ग्रामीणों को अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी थी जिसके बाद से ग्रामीणों में वैसे ही दहशत का माहौल था। अब बाघिन के साथ तीन शव के दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन दूसरी ओर अच्छी खबर यह भी है कि छिंदवाड़ा के जंगलों में बाघों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। उक्त मामले में पश्चिम वनमंडलाधिकारी शाहिल गर्ग ने बताया कि इन दिनों वन्यप्राणी गणना का कार्य किया जा रहा है। आज जब वन अमला उक्त कार्य में लगा था तब उन्हें बाघिन अपने शवकों के साथ दिखाई दी। बाघिन और उसके शावकों की सुरक्षा में तीम तैनात की गई है।
