वाकणकर की विरासत को नया आयाम: राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मान, शोध और संरक्षण पर केंद्रित रहा आयोजन

भोपाल: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ विरासत, शोध और संरक्षण के व्यापक विमर्श के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में देश भर से आए पुरातत्व, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के विशेषज्ञों ने भारतीय विरासत के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन पर मंथन शुरू किया।
कार्यक्रम के दौरान 19वां डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को प्रदान किया गया।

उन्हें यह सम्मान शैल-चित्र अध्ययन और पुरातत्व के क्षेत्र में दशकों के योगदान के लिए दिया गया। डॉ. मठपाल अब तक पश्चिमी घाट, हिमालय, विंध्य और कैमूर पर्वत श्रृंखलाओं में 400 से अधिक प्राचीन गुफाओं और शैल चित्र स्थलों की खोज कर चुके हैं, जिससे भारत की प्रागैतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि रातापानी अभ्यारण्य का नामकरण अब विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर किया जाएगा, जिससे प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक स्मृति भी सजीव रहेगी।संगोष्ठी में पुरातत्व प्रशासन, अभिलेखागार, संग्रहालय प्रबंधन और वैज्ञानिक संरक्षण पद्धतियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विद्वानों का मानना है कि यह आयोजन न केवल वाकणकर की विरासत को सम्मान देता है, बल्कि भारत के ज्ञान परिदृश्य में मध्यप्रदेश की भूमिका को भी सशक्त करता है।

Next Post

टेलीग्राम ट्रेडिंग एडवाइजरी के नाम पर 6.58 लाख की ठगी

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा दिलाने का दावा कर एक युवक से करीब साढ़े छह लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा वापस […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।