जबलपुर: ट्रेक्टर से धान का अवैध परिवहन किए जाने मामले में गढ़ा पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात्रि खाद्य विभाग ने अंधमूक वायपास के पास नये लाल रंग के महिन्द्रा कंपनी के ट्रेक्टर समेत ट्रालियों में धान का परिवहन करते पकड़ था। ट्रेक्टर ड्रायवर दुर्गेश दुबे से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि ट्रेक्टर व दोनों ट्रालियों में लोड धान के स्वामी दीवान सिंह पटेल हैं।
दीवान सिंह पटेल के मोबाइल नंबर पर ट्रेक्टर ड्रायवर के द्वारा बात कराये जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त धान राहुल पटेल पिता खोवाराम पटेल के द्वारा तहसील-शहपुरा के उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी संस्था सहजपुर में बुक किये गये स्लट में विक्रय होने जा रही है। ट्रेक्टर एवं धान के मालिक दीवान सिंह पटेल को मौका स्थल पर बुलाया गया। जांच में गड़बड़झाला उजागर हुआ।
जांच में गड़बड़झाला हुआ उजागर
जांच में यह बात सामने आई कि दीवान सिंह पटेल पिता कालूराम पटेल निवासी नरसिंहपुर के द्वारा तहसील शहपुरा के ग्राम नीची निवासी राहुल पटेल पिता बोवाराम पटेल के किसान कोड नंबर पर बुक किये गये स्लॉट जिसमें फसल लाने की 7 जनवरी से 16 जनवरी अंकित है। स्लट बुकिंग के अनुसार विक्रय की जाने वाली धान उपज की मात्रा 156.156 क्विंटल अंकित है जिसमेंं विक्रय परिवहन किया जाना पाया गया। इसके साथ ही धान के अवैध परिवहन में प्रयुक्त किया गया लाल रंग का महिन्दा कंपनी का ट्रेक्टर जिसका पंजीयन नहीं हुआ है उसके स्वामी दीवान सिह पटेल पिता कालूराम पटेल है।
जाँच समय ट्रेक्टर में 380 बोरी में लगभग 150 क्विंटल धान लोड पाई गयी। उक्त धान को कपिल पटेल के घर से लोड किया जाना पाया गया। कपिल बिचौलिया दीवान सिंह पटेल के मामा है। ट्रेक्टर के चालक दुर्गेश दुबे निवासी गोटेगाव, नरसिंहपुर है। बिचौलिया दीवान पटेल के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अवैध लाभ लेने के उद्देश्य से कपिल की धान को पंजीकृत कृषक राहुल के पंजीयन पर विक्रय के लिए अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाया गया है।
