
पन्ना।आज पन्ना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कृष्णा कल्याणपुर के पास एक बाइक सवार ने सायकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौंके पर ही मौंत हो गई और सायकिल मे बैठा उसका साथी तथा बाइक सवार घायल हो गया। हासिल जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सायकल सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं सायकल सवार और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया, अमर पिता राम स्वरुप गौड़ 18 और अवध लाल पिता कृष्णा गौड़ 50 दोनों निवासी बृजपुरा, बिजावर जिला छतरपुर जिले के रिश्तेदारी में रमखिरिया आए थे। दोनों बाइक में सवार होकर रमखिरिया से बृजपुरा जा रहे थे। कृष्णा-कल्याणपुर के पास पहुंचे ही थे कि शराब दुकान के पास सायकल सवार से टकरा गए। तीनों सड़क में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
