अंतिम बॉल पर हुआ मैच का निर्णय, बैतूल ने तोड़ा यूनिक का रिकार्ड 

परासिया। धुंआधार मैच में कश्मीर की टीम आखिरी बाल में जीती l वहीं यूनिक का रिकार्ड स्कोर 245 रन बैतूल ने बनाया ओर दूसरी सेमीफाइनल की टीम बनी l आज तूफानी चौको छक्को की बरसात इस मैदान में हुई l

यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय टी 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मैच फोर सीजन कानपुर विरुध्द बैतूल क्रिकेट एकेडमी बैतूल के मध्य खेला गया l

कानपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया l बैतूल एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में रिकार्ड 245 रन 8 विकेट खोकर बनाये l जिसमें वंदित जोशी ने 34 बाल में 66 रन बनाए जिसमें 3 छक्के ओर 7 चौके लगाये, संजोग ने 23 बाल में 55 रन जिसमें 4 छक्के ओर 6 चौके लगाये एवं वरुण ने 22 बाल में 52 रन जिसमें 2 छक्के ओर 8 चौके लगायेl कानपुर की टीम 17.2 ओवर में 133 रन बनाकर आल आउट हो गई ओर इस मैच को बैतूल एकेडमी ने 112 रन से जीत कर दूसरी सेमीफाइनल की टीम बनी l जिसमें वंदित जोशी ने 2.2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए ओर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने l

दूसरा मैच जम्मू कश्मीर ओर एनएमसीए जलगांव के मध्य खेला गया। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया ओर उन्होने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन 8 विकेट खोकर बनायेl इस पारी में फैसल सरकार 32 बाल में 46 रन बनाए जिसमें 3 छक्के ओर 6 चौके लगायेl एन इस ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए l दूसरी पारी में जलगांव की टीम ने 20 ओवर में 185 रन बना पाई l मैच आखिरी बाल में जलगांव की टीम को 2 रन चाहिए थे लेकिन आखिरी बाल में बैट्समैन रन आउट हो जाने से मैच हार गये l इस मैच को जम्मू-कश्मीर ने 1 रन से जीत लिया l मैन आफ द मैच जम्मू-कश्मीर के राजा राशिद रहे जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए ओर 5 बाल में 13 रन की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली l मंगलबर को पहला मैच विटीसीए नागपुर विरुध्द बिलासपुर के मध्य एवं दूसरा मैच रेल्वे मुंबई विरुध्द आरइपीएल लखनऊ के मध्य खेला जायेगा l

Next Post

हाईवे पर चलते लहसुन से भरे ट्रक में लगी आग,ड्राइवर ने नीचे उतरकर बचाई अपनी जान

Mon Jan 5 , 2026
मुलताई।नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर खम्बारा घाट में शुक्रवार एवं शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1:40 बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने समझदारी का परिचय देते हुए ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है रविवार को आयशर ट्रक क्रमांक […]

You May Like