नवजात शिशु का शव मिला, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज 

बैतूल। जिला चिकित्सालय बैतूल स्थित शौचालय के चैम्बर में

नवजात शिशु का भु्रण मिला है। जिससे हडक़ंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस तहत के मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मर्ग डायरी के अवलोकन एवं प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गर्भ को छुपाने के उद्देश्य से नवजात शिशु के भु्रण को जिला चिकित्सालय बैतूल स्थित शौचालय के चैम्बर में फेंक दिया गया था। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है तथा आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं। किसी भी परिस्थिति में नवजात शिशु को छोडऩा या उसकी जान लेना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर कानूनी दंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला को अवांछित गर्भ अथवा सामाजिक दबाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो शासन द्वारा उपलब्ध कानूनी, चिकित्सकीय एवं सामाजिक सहायता योजनाओं का सहारा लिया जा सकता है। इस संबंध में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Next Post

एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 पर पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार आयोजित

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। मप्र पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा हाल ही में एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के अनिवार्य प्रावधानों पर केंद्रित एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिला पुलिस बल एवं विशेष इकाइयों के अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान […]

You May Like