बसंत पंचमी पर भोपाल में श्रद्धा का रंग, सोमवारा चौक पर महिलाओं ने की मां सरस्वती की पूजा

भोपाल: राजधानी में आज बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूलों, मंदिरों और घरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। ज्ञान और विद्या की देवी की आराधना के लिए सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं।

इसी क्रम में शहर के सोमवारा चौक पर महिलाओं ने सुबह-सवेरे एकत्र होकर मां सरस्वती की विधिवत पूजा की। पूजा के दौरान पीले वस्त्र, फूलों और प्रसाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सुख-समृद्धि की कामना की। बसंत पंचमी के मौके पर शहर भर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Next Post

एमपी बोर्ड परीक्षा पर सीसीटीवी की नजर, 226 केंद्रों पर लाइव निगरानी

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य नकल, पेपर लीक और अन्य […]

You May Like