250 मेगावाट क्षमता वाली इकाई में तीन दिन बाद उत्पादन शुरू

सारनी। 250 मेगावाट क्षमता वाली 11 नंबर इकाई बायलर ट्यूब मे लीकेज होने की वजह से 30 दिसंबर को बंद हो गई थी. उक्त इकाई का सुधार कार्य पूरा होने के बाद 3 जनवरी को सिंक्रोनाइज ( लाइटप) हुई है। देर रात्री मे 11 नंबर इकाई लोड आ गई है.बड़ी इकाई शुरू हो जाने से सतपुड़ा के बिजली उत्पादन में सुधार आया है। गौरतलब है कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारणी में 250 – 250 मेगावाट क्षमता की दो बिजली इकाई है। इसमें से 11 नंबर इकाई संधारण कार्य के बाद से लगातार बार-बार तकनीकी कारणों से ट्रिप हो रही है। जिसके चलते बिजली उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ सतपुड़ा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को रात करीब 11:00 बजे 11 नंबर इकाई लाइट अप की गई। जबकि 3 जनवरी को 5:35 बजे बिजली इकाई सिंक्रोनाइज हुई है।

Next Post

पवित्र नगरी में 3 दिवसीय ताप्ती महोत्सव 14 से, अरुनिता कांजी वाल देगी प्रस्तुति 

Sat Jan 3 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में प्रदेश के संस्कृति संचालनालय द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार नगर में म 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘ताप्ती महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति संचालनालय की ओर से जारी पत्र में […]

You May Like