अमानक 198 सायलेंर पर चलाया रोड़ रोलर

छिंदवाड़ा। शहर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यातायात महकमे ने बुधवार को 198 मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया है। यह कार्रवाई मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने की गई। जहां पुलिस ने सार्वजनिक रूप से जब्त साइलेंसरों पर रोलर चलाकर नष्ट किया गया है। जानकारी अनुसार बीते 6 महीनों से छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की गई। इसी अभियान के तहत ये सभी साइलेंसर जब्त किए गए थे, जिन्हें आज नष्ट किया गया। यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर से लोगों को परेशानी हो रही है या ऐसा कोई वाहन नजर आता है, तो इसकी सूचना तत्काल यातायात थाना के मोबाइल नंबर 7701044959 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वाहन नंबर के आधार पर संबंधित चालक पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर छिंदवाड़ा सीएसपी अजय राणा, यातायात निरीक्षक राकेश तिवारी के साथ ही देहात थाना, कुण्डीपुरा थाना, कोतवाली थाना और धर्मटेकरी चौकी के निरीक्षक व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में शांति भंग करने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

झारखंड ने तमिलनाडु को नौ विकेट से हराया

Wed Dec 31 , 2025
अहमदाबाद, 31 दिसंबर (वार्ता) शुभम कुमार सिंह (चार विकेट) के बाद उत्कर्ष सिंह (नाबाद 123) और शिखर मोहन (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर झारखंड ने बुधवार को विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप ए मुकाबले में तमिलनाडु को 54 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। आज […]

You May Like