जल संरक्षण का संदेश: अंजन नदी पर बोरी बंधान

बनखेड़ी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड बनखेड़ी के सेक्टर क्रमांक–5 अंतर्गत संस्था माँ नर्मदा ग्राम विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाचावानी के संयुक्त तत्वावधान में अंजन नदी पर बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस अवसर पर सेक्टर बैठक व संगोष्ठी आयोजित कर ग्रामवासियों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा ने बताया कि जल संरक्षण से न केवल भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होती है, बल्कि फसलों, सब्जियों, पशु-पक्षियों एवं जल जीवों को भी जीवन मिलता है।

माँ नर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहर ने कहा कि “खेत का पानी खेत में और गाँव का पानी गाँव में” रहे, इसी उद्देश्य से हैंडपंपों के पास सोख्ता टैंक बनाकर तथा गाँव-गाँव में बोरी बंधान कर जल संरक्षण किया जा रहा है।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा तालाब गणेश धाम, बाचावानी में स्थित है, जहाँ विगत वर्षों से निरंतर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।

रमेश पटेल ने बताया कि ग्रामवासी तालाब को मॉडल स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले तिल-गणेश त्योहार पर ग्राम को स्वच्छता की मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें पूरे गाँव को परंपरागत रूप से गोबर से लीपकर सजाया जाता है। यहाँ प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा, सेक्टर प्रभारी लक्ष्मी मेहर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संतोष पटेल, हेमराज पटेल, रमेश पटेल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी प्रसाद पटेल, लेखराम सोनी, मेंटर रितेश कुशवाहा, जयपाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बोरी बंधान किया।

Next Post

कोहरे से टैंकर में घुसा पिकअप ,चालक गंभीर 

Wed Dec 31 , 2025
सीधी। जिले के चुरहट बाईपास के पास कोचटा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन पेट्रोलियम टैंकर में जा घुसा। घने कोहरे के कहर की वजह से रीवा-सीधी नेशनल हाईवे 39 में यह हादसा बुधवार सुबह 11 बजे घटित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता […]

You May Like