पीएलसी ने यूएई सेनाओं को यमन छोड़ने का आदेश दिया

सना, 30 दिसंबर (वार्ता) सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन वाली प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (पीएलसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सभी सेनाओं को 24 घंटे के अंदर यमन छोड़ने का आदेश दिया है।

पीएलसी के प्रमुख रशद अल-अलीमी ने एक टेलीविज़न संबोधन में इस कदम को संप्रभुता का मामला बताया और सऊदी अरब और गठबंधन की उनके समर्थन के लिए तारीफ़ की। उन्होंने यूएई के साथ संयुक्त रक्षा समझौते भी रद्द कर दिया, 72 घंटे की हवा, जमीन और समुद्री सीमाएं बंद करने का और 90 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की।

मंगलवार को जारी संबंधित आदेश के मुताबिक रशद अल-अलीमी ने परिषद के नियंत्रण वाले पूरे इलाके में 90 दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया है, जिससे यूएई के साथ रक्षा समझौता खत्म हो गया है, जबकि यमन के अलगाववादी ग्रुप, दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद (एसटीसी) ने पूर्वी प्रांतों पर कब्ज़ा कर लिया है।

आदेश में कहा गया है कि आपालकाल तुरंत लागू हो गयी है, जो 90 दिनों तक चलेगा और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें “सभी हवाईअड्डे , तटीय और ज़मीनी सीमाओं को 72 घंटे के लिए बंद करने” का भी आदेश दिया गया है।

बयान में लिखा है, “नेता ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ आपसी रक्षा समझौते को खत्म करने और 24 घंटे के अंदर परिषद के नियंत्रण वाले इलाके से यूएई के सभी सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया है।”

आदेश में अल-अलीमी के नियंत्रण वाले सैनिकों को पूर्वी प्रांतों से एसटीसी की सेनाओं को हटाने का भी निर्देश दिया गया है। यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मुकल्ला तट पर विदेशी सैन्य समर्थन को निशाना बनाते हुए एक “संक्षिप्त सैन्य ऑपरेशन” किया है। यह कदम अलगाववादी एसटीसी समूह को हद्रामौत प्रांत में सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया कि गठबंधन की वायुसेना ने मंगलवार सुबह सैन्य ऑपरेशन किया, जिसमें हथियारों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया।

 

 

 

Next Post

हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 176 रन का लक्ष्य

Tue Dec 30 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर (43 गेंद, 68 रन) की कप्तानी पारी और अरुंधती रेड्डी (11 गेंद, 27 रन) की आतिशबाज़ी की बदौलत मंगलवार को पांचवें और आखिरी टी20 में श्रीलंका के सामने 176 का लक्ष्य रखा। भारत के पांच विकेट 77 रन के […]

You May Like