त्रिपुरी चौक पर फिर फैला अतिक्रमण, कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

जबलपुर:शहर के व्यस्ततम त्रिपुरी चौक पर अतिक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक व्यवस्था बेहतर नजर आई, लेकिन अब फिर से सड़क किनारे चाय-पान की गुमटियां, कपड़ों की दुकानें और अन्य अस्थायी कारोबारियों ने कब्जा जमा लिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल बन गया है। बता दे कि कुछ समय पहले सड़क किनारे रखे गए गमलों और अन्य अवरोधों को हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया गया था।

लोगों को उम्मीद थी कि चौक पर स्थायी रूप से व्यवस्था कायम होगी, लेकिन गमले हटते ही चाय-पान और कपड़ा व्यवसायियों ने दोबारा सड़क किनारे अपना डेरा जमा लिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान सड़क तक फैला दिया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका
अतिक्रमण के कारण त्रिपुरी चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर खड़े ग्राहक, बेतरतीब वाहन और फुटपाथ पर फैला सामान दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, क्योंकि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
लगे भारी जुर्माना
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम, यातायात पुलिस और जिला प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्रवाई और जुर्माने की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक त्रिपुरी चौक को अतिक्रमण मुक्त रखना संभव नहीं है। नागरिकों ने चौक पर स्थायी व्यवस्था लागू कर सड़क और फुटपाथ को आम लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाने की मांग की है।

Next Post

एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला

Wed Jul 15 , 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने खुद धोनी एजबेस्टन स्टेडियम पहुंचे। साक्षी, जीवा और बॉलीवुड स्टार कृति सेनन की मौजूदगी ने इस मुकाबले के रोमांच को दोगुना कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को एक खास […]

You May Like