उधारी चुकाने जा रहे किसान की आंखो में मिर्ची डालकर की 25 लाख की लूट 

अशोकनगर। उधारी के पैसे चुकाने जा रहे एक किसान से तीन नकाब पौष बदमाशों ने 25 लाख की लूट को अंजाम दिया । लुट करने से3 पहले बदमाशों ने किसान की आंखों में मिर्ची झोंकी और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। इस दौरान किसान मदद के चिल्लाता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद नहीं की। जब आखिरकार एक परिचित वहां से गुजरा, उसने किसान के परिवार को सूचना दी।

तमौईया निवासी किसान लखबिंदर सिंह ने बताया कि उसने कर्ज लिया था। जिसको चुकाने के लिए वह रामपुरा मोहल्ला निवासी जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने जा रहा था। वह दोनों के पैसे एकत्रित कर बैग में भरकर तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखकर अशोकनगर की ओर आ रहा था इसी बीच मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने किसान को रोका और जमीन खरीदने की बाते करने और अचानक से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान उसने राहगीरों से मदद मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पड़ताल की जहां उन्हें पानी में डाली हुई मिर्ची भी मिली। वहीं पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर किसान से घटना के संबंध पूछताछ की।

Next Post

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हर्रई परिसर में 15 फीट का अजगर, दहशत का माहौल

Tue Dec 30 , 2025
सतना। मैहर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हर्रई के परिसर में लगभग 15 फीट लंबे अजगर के देखे जाने से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बन गया है। अजगर की सूचना तत्काल रामनगर प्रशासन एवं वन विभाग को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई […]

You May Like

मनोरंजन