इस्लामिक स्टेट के खिलाफ छापेमारी में सात तुर्की पुलिसकर्मी घायल

इस्तांबुल, 29 दिसंबर (वार्ता) तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत यालोवा में संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) सदस्यों को निशाना बनाकर किये गये आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी में सात पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी प्रसारक टीआरटी की रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में बताया कि प्रांतीय पुलिस इकाइयों ने एलमालिक गांव के एक घर पर छापा मारा, जहां छापेमारी अभियान के दौरान आईएस सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी के बाद, पड़ोसी प्रांत बर्सा से विशेष ऑपरेशन पुलिस को छापेमारी में मदद करने के लिए तैनात किया गया, जो “आसपास के क्षेत्र में बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत जारी है।” मुठभेड़ में घायल हुये पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बनी हुई है।

तुर्की ने हाल के हफ्तों में आईएस के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं। प्राप्त खुफिया जानकारी के अनुसार नये साल की छुट्टियों के दौरान सुरक्षा खतरों में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि तुर्की ने 2013 में आधिकारिक तौर पर आईएस समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

 

Next Post

आर्मी मैन के घर पर चोरी, जेवर, नगदी ले गए चोर

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर‌‌। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में चोरों ने आर्मी मैन के सूने घर पर धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तिलहरी निवासी तपन कुमार राव ने बताया […]

You May Like