डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से लाखों की ठगी

ग्वालियर: डिपार्टमेंटल जांच में सजा कम कराने के नाम पर ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर से लाखों रुपये की ठगी हो गई. सीएम ऑफिस का कर्मचारी बनकर ठगों ने डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से 3 लाख रुपये ठग लिए. विभागीय जांच में सजा कम करने का झांसा देकर ठगी की गई. डिप्टी कलेक्टर ने कॉल करने वाले फ्रॉड के झांसे में आकर 19 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर ऑनलाइन वॉलेट और बैंक खातों के माध्यम से लगभग 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए.

इसके बावजूद आरोपी लगातार और रुपयों की मांग कर रहा था. हालांकि शक होने पर डिप्टी कलेक्टर ने मामला दर्ज कराया.फरियादी अरविंद माहौर ने थाटीपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने शिकायत में बताया कि ट्रूकॉलर पर जांच करने पर नंबर सीएम पोर्टल अश्वनी के नाम से शो हो रहा था. डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे. अरविंद माहौर को सस्पेंड कर दिया गया था.

Next Post

महिला आईपीएस अफसर का दिखा अलग अंदाज, कार चालक से कहा- तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हों तब भी होगा चालान

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर:कार चालक ने जब अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला दिया तो आईपीएस अफसर बोली कि तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो चालान तो होगा ही. दरअसल ग्वालियर में तैनात एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल शहर में बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म के लिए चार पहिया वाहनों को रोक कर चेक […]

You May Like