बुधनी। केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान ने 10वें अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं बागवानी प्रौद्योगिकी एक्सपो मेंसहभागिता की. प्रदर्शनी के दौरान संस्थान द्वारा एमएंडटी योजनाओं की गतिविधियों, संस्थान की उपलब्धियों, महिला प्रकोष्ठ की पहल तथा ड्रोन प्रशिक्षणसहित विभिन्न नवाचारों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने किया. उन्होंने केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान के स्टॉल का भ्रमण किया और ड्रोन प्रशिक्षण एवं महिला प्रकोष्ठ जैसी पहल के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की.इस मौके पर निदेशक डॉ. बीएम नांदेड़ आदि उपस्थित थे.
