विधायक ललिता यादव ने बृजपुरा-कादरी को दी करोड़ों की सौगात

छतरपुर। तहसील के ग्राम बृजपुरा एवं कादरी को विकास की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। क्षेत्र की विधायक ललिता यादव ने करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव उर्फ मोनू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

विशेष रूप से कादरी ग्राम को विकास की ऐतिहासिक सौगात मिली है। ग्राम में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कुल ₹1 करोड़ 6 लाख 13 हजार (₹106.13 लाख) की राशि स्वीकृत की गई है। इस अंतर्गत सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पुलिया, सामुदायिक भवन, विद्यालय से संबंधित कार्य एवं जल संरचनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और आवागमन के साथ-साथ स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललिता यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का समग्र और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जाएंग।

Next Post

क्रिसमस के बीच नन्हे बच्चों ने किया तुलसी पूजन, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Thu Dec 25 , 2025
छतरपुर। जहां एक ओर देश और दुनिया में क्रिसमस का पर्व उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं छतरपुर शहर के बजरंग नगर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। यहां स्थित एक कोचिंग सेंटर में यूकेजी, से लेकर कक्षा 6 तक […]

You May Like