हाइवे 18 पर ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

सलामतपुर। थाना क्षेत्र के भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर मुक्तापुर गांव के सामने एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लक्ष्मण सिंह राजपूत (45), निवासी भोपाल, के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सांची सिविल अस्पताल, फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपनी मोटरसाइकिल से विदिशा से भोपाल लौट रहे थे। वह अपने ट्रैक्टर की मरम्मत के लिए विदिशा गए थे, लेकिन मरम्मत न होने पर ट्रैक्टर वहीं छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पाल ढाबे के पास दुर्घटना हुई, जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी नफीस खान की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Next Post

गेहूं में संतुलित यूरिया उपयोग की सलाह, मिट्टी परीक्षण पर दें ध्यान

Wed Dec 24 , 2025
सिलवानी। गेहूं की बेहतर पैदावार और चमकदार दानों की चाह में किसानों द्वारा अत्यधिक यूरिया का उपयोग भविष्य में समस्या बन सकता है। कृषि अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही यूरिया का प्रयोग करें, जिससे फसल और भूमि दोनों सुरक्षित […]

You May Like