चुनाव परिणाम के बाद कांगे्रस पार्टी में उठा पटक शुरू

स्थानीय कार्यकर्ता बड़े नेताओं को ठहरा रहे हैं दोषी

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 8 जून। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेसपार्टी के प्रत्याशी को मिली करारी हार से अब पार्टी के अंदर के तहखाने में उठा पटक शुरू है। सोशल मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुप में चितरंगी क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुये प्रदेश के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुये हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेसपार्टी को मिली करारी शिकस्त से कांग्रेसपार्टी के कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता निराश होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं मौजूदा अध्यक्ष जीतू पटवारी ठीकरा फोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुप में नैतिकता के आधार पर समस्त जिलाध्यक्ष अपनी पुरानी मर्यादा एवं परंपराओं को पालन करते हुये तत्काल अपने-अपने अध्यक्ष पदों से त्याग पद दे देना चाहिए। इनके इस्तीफा से आमजनों के साथ-साथ क ांग्रेसपार्टी के हित में होगा और नये युवा पीढ़ी को मौका दें।

नये सिरे से संगठन को खड़ा करने पर जोर

कांग्रेसपार्टी सिंगरौली के वरिष्ठ नेता वैद्यनाथ सिंह राजू ने प्रदेश के नेताओं पर करारी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि 10 वर्षो में प्रदेश को कांग्रेसपार्टी को कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने खत्म किया और रही सही कसर जीतू पटवारी ने पूरी कर दी। अब भी कांग्रेस हाई कमान को समझ नही आया तो अगले समय में कांग्रेस एकदम रसातल की ओर जा रही है। इस लोसचुनाव में जिला स्तर पर भी समीक्षा होनी चाहिए की विस एवं लोसचुनाव में क रारी हार क्यो हो रही है। साथ ही नये सिरे से संगठन खड़ा करने की आवश्यकता है।

Next Post

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश भर में मनेगा जश्न - विष्णुदत्त

Sat Jun 8 , 2024
भोपाल, 08 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश भर में जश्न मनेगा। श्री शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि […]

You May Like