डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 कोलकाता टेस्ट सीरीज के साथ शुरू

कोलकाता, 19 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा समर्थित और डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) ने यहां डेफ के लिए टेस्ट नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण गुरुवार से शुरु हो गया है। डॉ. साइरस पूनावाला ग्रुप के संरक्षण में आयोजित इस टेस्ट सीरीज में दो सेमीफाइनल क्रिकेट मैच 18 से 23 दिसंबर तक कोलकाता के मर्लिन राइज क्रिकेट ग्राउंड और राजस्थान क्लब ग्राउंड में एक साथ खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल दिल्ली और बंगाल के बीच खेला जाएगा, दूसरा सेमीफाइनल में ओडिशा और जम्मू कश्मीर के बीच होगा। सेमीफाइनल के विजेता फिर 21 से 23 दिसंबर तक फाइनल टेस्ट मैच में चैंपियन की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे। जिसमें चार राज्यों के कुछ सबसे प्रतिभाशाली सुनने में अक्षम क्रिकेटर एक साथ आए हैं।

आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, “बधिरों के लिए चौथे टेस्ट नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप सभी खिलाड़ियों के लिए एक परीक्षा होगी। क्योंकि यह तीन दिनों में दो पारियों में खेला जाएगा। हालांकि खिलाड़ियों को गेम के छोटे प्रारुप में खेलने की आदत होती है, लेकिन एक टेस्ट मैच न केवल उनकी फिटनेस बल्कि तीन दिनों में चार पारियों तक अच्छा खेलने के लिए नियमितता को भी परख करेगा। इस सीरीज के साथ हमारा मकसद अपने सुनने में दिक्कत वाले एथलीटों के जोश, हिम्मत और टैलेंट का जश्न मनाना और अपनी लड़ने की भावना दिखाना भी है।”

Next Post

शनिवार से शुरु हो रही इंडियन विमेंस लीग में ईस्ट बंगाल अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) देश के आठ शीर्ष महिला फुटबॉल क्लब के बीच शनिवार से शुरु होने वाली इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2025-26 में पूर्व चैंपियन ईस्ट बंगाल अपने खिताब का बचाव करने मैदान में उतरेगी। भारत की प्रीमियर महिला फुटबॉल लीग पहली बार, दो चरणों में खेली जाएगी। […]

You May Like

मनोरंजन