स्टार गोल्ड पर 21 दिसंबर को होगा फिल्म ‘मिराई’ का प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) स्टार गोल्ड पर फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘मिराई’ का हिंदी वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 21 दिसंबर को रात आठ बजे होगा।
कार्तिक

गट्टमनेनी द्वारा निर्देशित और पीपुल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित, ‘मिराई’ दर्शकों को एक ऐसे महाकाव्य ब्रह्मांड में ले जाती है जहां वेदा, एक सुपर योद्धा, को सम्राट अशोक के उन नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करनी है जिनमें अपार शक्ति छिपी है।यह फिल्म खतरनाक विलेन महाबीर लामा और उसकी ‘ब्लैक स्वॉर्ड’ सेना के खिलाफ एक भीषण युद्ध को दर्शाती है, जो फैंटेसी एक्शन सिनेमा में एक नया मानक स्थापित करती है। इसके बेहतरीन विजुअल्स और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों, दोनों ने खूब सराहा है।

फिल्म मिराई के मुख्य अभिनेता तेजा सज्जा ने कहा, “‘मिराई’ यानी सुपर योद्धा के किरदार को निभाना कड़ी मेहनत और जुनून भरा सफर था। थिएटर में हमें जो प्यार और समर्थन मिला वह अद्भुत था। इससे पता चलता है कि पौराणिक कथाओं और हाई-ऑक्टेन एक्शन का मेल दर्शकों को वाकई पसंद आया है। मैं बहुत रोमांचित हूँ कि स्टार गोल्ड अब 21 दिसंबर को रात आठ बजे वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के साथ ‘मिराई’ को देश के करोड़ों घरों में ला रहा है।”

 

Next Post

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की

Fri Dec 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुये कहा कि उनकी काम के प्रति जबरदस्त कमिटमेंट है। कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसी मौके पर फिल्ममकार करण जौहर ने कार्तिक आर्यन […]

You May Like