सोयतकला:आगर मालवा जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव होने को है, जिसका विरोध गांव अमरकोट में देखने को मिल रहा है. ग्रामीण एकजुट होकर चुनाव का बहिष्कार करने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. एकत्रित होकर ग्रामीणों ने बैनर हाथ में लेकर गांव में ही रैली निकाली, साथ ही रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए.
ग्रामीणों ने बताया की 78 वर्षों से हमारे गांव की ढाई किलोमीटर सडक़ अभी तक नहीं बनी है.
हमारे द्वारा सांसद विधायक से लेकर कलेक्टर तक गुहार लगाई गई फिर भी समाधान नहीं निकला. इसीलिए 28 दिसंबर को होने वाले जिला पंचायत सदस्य के ऊप चुनाव से पहले ग्रामीणों द्वारा यह फैसला लिया गया है हम आपको बता दें जिस रोड के लिए ग्रामीण मांग कर रहे हैं जिसमें अमरकोट सरदारपूरा त्रिलोकपुर धतुरिया मैनपुर रामपुरिया जुड़ा हुआ है. जिसमें करीब 3000 की आबादी है. जिसमें आज तक रोड नहीं बना है.
एक स्वर में उठाई सडक़ निर्माण की मांग…
ग्राम पंचायत अमरकोट एवं ग्राम सरदारपुरा के ग्रामीणों ने एक स्वर में सडक़ निर्माण की मांग उठाई है. जिसमें कैलाश विश्वकर्मा, रामनारायण विश्वकर्मा, अशोक मांगीलाल सोलंकी, महेश चौधरी, नेमीचंद जैन, अनिल जैन, सीताराम गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर, अमरलाल मेघवाल, रामकिशन सहित समस्त ग्रामवासी शामिल है. सभी ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर तले एकजुट होकर रैली निकाली और स्पष्ट किया कि जब तक ढाई किलोमीटर सडक़ का ठोस निर्माण कार्य शुरू नहीं होता जब तक उनका यह लोकतंत्र संघर्ष जारी रहेगा.
