ग्वालियर:मुरार थाना रोड पर बीच सड़क पर हुए झगड़े और मारपीट के चलते लगभग आधा घंटे तक जाम लगा रहा। कुछ युवक और एक बुजुर्ग मिलकर एक युवक को खींचते हुए ले जाते दिखे और उसके साथ मारपीट करते रहे। घटनास्थल पर एक कार को तोडफोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
यह हंगामा मुरार थाने से महज कुछ दूरी पर हुआ और लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। लेकिन इस बीच पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। झगड़े की वजह से सड़क पर दोनों तारफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। तेज धूप में लोग जाम में फंसे रहे और उनके काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में आसपास के मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
